ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान कराने आए सिपाही की राइफल चोरी, जवान ने लगाया गंभीर आरोप

NAWADA : बिहार की चार सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। वोटर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन के 11 बजे तक गया में 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65, औरंगाबाद मे

लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान कराने आए सिपाही की राइफल चोरी, जवान ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार की चार सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। वोटर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन के 11 बजे तक गया में 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65, औरंगाबाद में 15.04 और जमुई 19.33 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। अभी तक सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत जमुई में देखा गया हैप्रतिशत जबकि गया में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं, इस बीच एक बड़ी खबर नवादा से आ रही है। जहां एक सिपाही की रायफल चोरी हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिला के पकरीबरावां के राजेविघा गांव के बूथ से एक सिपाही की राइफल चोरी होने की बात सामने आ रही है। यहां एक मतदान केंद्र से कुछ ही दूरी पर एक बारात ठहरी हुई थी। जहां पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा बल के पांच जवान तैनात थे। जिसमें एक उत्तम कुमार नामक सिपाही की राइफल कल रात किसी ने चुरा ली। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस मामले में पुलिस के जवान का यह आरोप है कि बारात में आए किसी शख्स ने उसकी राइफल चोरी की है। अभी तक राइफल बरामद नहीं हुई है। उत्तम कुमार के द्वारा पकरीबरावां थाने में प्राथमिक के लिए आवेदन दिया गया है। वही इस घटना में पुलिस ने बाराती के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।