ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोजपा के इकलौते विधायक ने भी छोड़ दिया चिराग का साथ? पार्टी की अहम बैठक में नहीं पहुंचे MLA राजकुमार सिंह

PATNA: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक ने भी चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया है। चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी की अहम बैठक बुलायी थी। बैठक में पार्टी के एकमात्र विधायक

लोजपा के इकलौते विधायक ने भी छोड़ दिया चिराग का साथ? पार्टी की अहम बैठक में नहीं पहुंचे MLA राजकुमार सिंह
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक ने भी चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया है। चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी की अहम बैठक बुलायी थी। बैठक में पार्टी के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह पहुंचे ही नहीं। लोजपा विधायक राज कुमार सिंह को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं।

दरअसल चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली दफे पार्टी की बड़ी बैठक बुलायी थी। बैठक में पार्टी के सांसदों, विधायक, पदाधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे तमाम नेताओं को बुलाया गया था। वैसे चिराग पासवान के लिए ये राहत की बात हो सकती है कि इस बैठक में उनके 6 में से 5 सांसद मौजूद रहे। सिर्फ चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस नहीं पहुंचे। जिनकी तबीयत खराब बतायी जा रही है। बाकी सभी सांसद बैठक में मौजूद थे।

विधायक ने छोड़ दिया साथ

चिराग की इस अहम बैठक में लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि राजकुमार सिंह को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। वे जेडीयू नेता अशोक चौधरी से मिले थे। उसके बाद नीतीश कुमार से भी मिंल आये थे। विधानसभा में राजकुमार सिंह पार्टी की लाइन के विपरीत जाकर नीतीश कुमार का सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में चर्चा ये होती रही है कि राजकुमार सिंह किसी भी दिन जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। आज लोजपा की बैठक में उनकी गैरहाजिरी से इस चर्चा को बल मिला है।

एकमात्र विधान पार्षद भी साथ छोड़ चुकी हैं

इससे पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा की एक मात्र विधान पार्षद नूतन सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गयी थीं। चिराग ने आज मीडिया को बताया कि नूतन सिंह उनकी बहन हैं और चूंकि उनके पति बीजेपी कोटे से मंत्री हैं इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो गयी हैं  लेकिन नूतन सिंह के पाला बदल से लोजपा विधान परिषद से आउट हो गयी है।

टैग्स