ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की ओर से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गय

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की ओर से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि पारस गुट की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

पटना के बापू सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्थापना दिवस समारोह में लोगों की भीड़ को देख चिराग पासवान ने कहा कि यह अपने आप में दर्शाता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के साथ सब अब आगे बढ़ना चाहते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग यह बोलते हैं कि चिराग पासवान अकेला हो गया है। उनको बताने की जरूरत है कि जिस पार्टी में संबोधन के लिए नाम लेने में आधा घंटा लगता है तो सोचिए उस पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में कितने होंगे। ये लोग सोचते है कि चिराग पासवान को खत्म कर देंगे। चिराग पासवान शेर का बेटा है रामविलास पासवान का बेटा है। चिराग किसी से डरने वालों में से नहीं है और ना ही किसी के आगे झुकने वाला है।

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि सन् 2000 में रामविलास पासवान ने इस पार्टी का गठन किया था। उन्होंने अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचनेे का काम किया है। पचास साल से ज्यादा का समय उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए समर्पित किया। समाज के निचले पायदान के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम किया। उन्होंने पार्टी को मजबूती से खड़ा किया उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की है। कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी ने जीता कर भेजा है। 

आज जब पार्टी मजबूती पर पहुंची है तो कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी को खंडित करने का काम किया लेकिन मुझे खुशी है कि इसके बावजूद हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। आने वाले समय में इस पार्टी को ऊंचाईयों तक लेकर जाएंगे और एक दिन राज्य में सरकार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की होगी।

लोजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के बापू सभागार में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान एवं दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामचंद्र पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार अभी भी पिछड़ा राज्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं उन्हीं की वजह से बिहार पिछड़ा है और पिछड़ता जा रहा है। बिहार में 50% से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं लेकिन मुख्यमंत्री और संभवत: उनके कई अधिकारी भी गरीबी रेखा को पार करके बहुत आगे चले गए हैं। ये लोग किस बात का जश्न मना रहे हैं जबकि नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है कि कई लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

LJP (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, भीड़ को देख बोले चिराग..इससे पता चलता है कि लोगों का विश्वास किसके साथ है

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता