ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

'लालू से नहीं है कोई मतलब : जेल से निकलने के बाद बोले अनंत सिंह- हम किसी के पास नहीं, जनता के पास जाएंगे

PATNA : बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक पेरौल पर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने विधानसभा इलाके में घूमकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जहां उनका भव्य स

'लालू से नहीं है कोई मतलब : जेल से निकलने के बाद बोले अनंत सिंह- हम किसी के पास नहीं, जनता के पास जाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक पेरौल पर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने विधानसभा इलाके में घूमकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में अब अनंत सिंह ने लालू यादव और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कैंडिडेट को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम जनता से मतलब रखेंगे। 


दरअसल, आज मोकामा परशुराम स्थान में पूजा करने के बाद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जब सवाल किया गया कि अब आप जेल से बाहर आए हैं तो पहला काम क्या होगा? इसका जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जनता के बीच आए हैं, जनता हमारा है तो भीड़ किसका रहेगा। इसके बाद उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के कैंडिडेट ललन सिंह के समर्थन में कहा कि इनकी लड़ाई किसी से नहीं है। अशोक महतो कौन है, कोई नहीं जानता है। 


वहीं, अनंत सिंह से जब लालू के पास जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ लहजे में कहा कि ओकरा (लालू यादव ) से हमरा कोई मतलब नय हय। हम काहे ले ओकरा पास जाएंगे। अनंत सिंह ने कहा कि हमको जनता से मतलब है। हम उनके पास ही जाते हैं। बाकी हमरा पास जनता है तो और हमको कुछ नहीं चाहिए। इसके अलावा सरकार की तरफ से खुद को फंसाए जाने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अभी भी हम कहां कह रहे हैं कि हमको बचाया जा रहा है। 


उधर, अनंत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम काहे ले घूम रहे हैं से तो आप जानते ही है न। तो अबकी इतना वोटिंग कर दीजिए कि विरोधी का जमानत जब्त हो जाए। उसके पास कुछ बचे ही नहीं।  इसलिए हम अब आपके पास आए हैं। अब तो आप अपना समर्थन दीजिए। बाकी विरोधी कौन है, उससे हमको मतलब नहीं है।