ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सीएम नीतीश, आज ही दिल्ली से लौटे हैं आरजेडी सुप्रीमो

PATNA: करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी पटना हुई है। लालू प्रसाद शुक्रवार को अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे

लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सीएम नीतीश, आज ही दिल्ली से लौटे हैं आरजेडी सुप्रीमो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी पटना हुई है। लालू प्रसाद शुक्रवार को अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर लालू के चाहने वालों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लालू के पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की है। सीएम नीतीश लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं, जहां राबड़ी देवी के साथ साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं।


दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के घर पर रह रहे थे। किडनी प्रत्यारोपण के बाद लालू के पटना वापसी का यह पहला मौका है। लालू का फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस लिहाजा वो पटना आए हैं हालांकि, चर्चा यह भी है कि लालू यहां महज दो से तीन दिन ही रुकेंगे उसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां से रूटीन चेकउप के लिए फिर से सिंगापूर जाएंगे।


पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच लालू के पटना लौटने के बाद बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि विपक्षी एकजुटता की मुहिम को और मजबूती देने के लिए दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।