ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

Lalu On Nitish Yatra: लालू यादव कोईलवर के मानसिक अस्पताल में इलाज कराएं...डिप्टी CM 'सम्राट' की ने दे दी सलाह

Lalu Prasad On Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम की इस

Lalu On Nitish Yatra: लालू यादव कोईलवर के मानसिक अस्पताल में इलाज कराएं...डिप्टी CM 'सम्राट' की ने दे दी सलाह
Viveka Nand
2 मिनट

Lalu Prasad On Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम की इस यात्रा को फिजुलखर्ची बता रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी चीफ लालू प्रसाद (lalu prasad yadav) ने भी सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर विवादित बयान दे दिया है.

कोईलवर के मानसिक अस्पताल में इलाज कराएं लालू यादव

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला से संवाद करने जा रहे हैं. लेकिन जिस तरह के शब्दों का प्रयोग लालू प्रसाद ने किया है, वह काफी चिंता का विषय है. पहले तो हमलोग समझते थे कि वे शारीरिक रूप से बीमार हैं. अब तो लग रहा है कि वे मानसिक रूप से भी बीमार हो गए हैं. ऐसे में उन्हें कोईलवर के मानसिक अस्पताल में इलाज कराने की जरूरत है. 

लालू यादव ने कहा था- नीतीश नैन सेंकने जा रहे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं लालू जी ? इस सवाल का जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा है कि अच्छा है, यात्रा पर जा रहे हैं तो नैन सेंकने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के यह दावा करने पर कि 2025 में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है, इस पर लालू ने कहा कि पहले आंख सेंके न अपना, जा रहे हैं आंख सेंकने।