ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

लालू पर कुशवाहा का पलटवार , कहा - खुद नहीं लड़ सकते मुखिया का चुनाव दूसरे को दे रहे सर्टिफिकेट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है।

लालू पर कुशवाहा का पलटवार , कहा - खुद नहीं लड़ सकते मुखिया का चुनाव दूसरे को दे रहे सर्टिफिकेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि - लालू यादव खुद तो मुखिया का चुनाव तक नहीं लड़ सकते और वो दूसरों को प्रमाण पत्र बांटते हुए फिर रहे हैं। उनको यह समझना चाहिए कि जिनका खुद चुनाव लड़ने का लाइसेंस छीन लिया गया हो वह दूसरे को प्रमाण पत्र नहीं बंटा करते है।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा है कि - लालू जी यह बात शायद भूल गए हैं कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने उन्हें राजनीतिक रूप से अयोग्य घोषित किया है। लोकतंत्र की प्रकिया में अब वो मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। जिनका खुद का नेता होने का लाइसेंस छीन लिया गया है, वो क्या दूसरे को नेता होने का प्रमाणपत्र बांटेंगे !


मालूम हो कि, इससे पहले कल जब पटना में लालू यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया था कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश और तेजस्वी की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो लालू ने कहा था कि - उपेंद्र कुशवाहा कोई नेता है क्या? वह खुद नेता है क्या जो दूसरे पर कमेंट कर रहा है। आज तक नेता बने ही नहीं वह किसी लायक है ही नहीं तो फिर क्या कमेंट करना? अब लाल के इसी बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने उन पर भी जोरदार हमला किया है।


आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों भाजपा के सहयोगी के रुप में अपनी भूमिका बनाने में जुटे हुए हैं कुशवाहा लगातार भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले कुशवाहा बीजेपी में आधिकारिक रूप से शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं ।

हालांकि इससे पहले जब राजधानी दिल्ली में एनडीए समर्थक दलों की बैठक हुई थी तो कुशवाहा उसे बैठक में शामिल होने यहां से गए थे लेकिन उन्होंने वापस आने के बाद यह नहीं कहा था की आधिकारिक रूप से हुआ भाजपा के साथ है या नहीं। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया था तो उन्होंने यह कहा था कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाएगा।