ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

तेजस्वी की मुसीबत बढ़ाने वाले तेज आज लालू से मिलेंगे, कम बोलने की मिल सकती है नसीहत

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुसीबत बढ़ाने वाले उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव आज लालू यादव से मुलाकात करेंगे। लालू यादव के बुलावे

तेजस्वी की मुसीबत बढ़ाने वाले तेज आज लालू से मिलेंगे, कम बोलने की मिल सकती है नसीहत
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुसीबत बढ़ाने वाले उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव आज लालू यादव से मुलाकात करेंगे। लालू यादव के बुलावे पर रांची पहुंच चुके तेजप्रताप आज अपने पिता से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह यादव प्रकरण में तेजप्रताप ने जो बयानबाजी की उससे लालू यादव नाराज हैं। लालू यादव ने इसी मसले पर बातचीत के लिए तेजप्रताप को रांची बुलाया है। आपको याद दिला दें कि तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी की खबरों के बीच वरिष्ठ आरजेडी नेता की हैसियत एक लोटा पानी जैसी बताई थी। 


तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थकों में नाराजगी फैली थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी तेज प्रताप के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते थे और माना जा रहा था कि लालू के बड़े लाल के इस बयान से पार्टी को चुनाव के ठीक पहले बड़ा नुकसान हो सकता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में आरजेडी सुप्रीमो ने तेज प्रताप को रांची बुलाया है। तेजप्रताप अपने पिता के बुलावे पर पटना से रवाना होने के पहले अपना बयान पलट भी चुके हैं। तेजप्रताप ने बुधवार को रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए चाचा शब्द का प्रयोग किया था।


रांची के रिम्स में लालू और तेजप्रताप के बीच होने वाली मुलाकात पर ना केवल आरजेडी बल्कि बिहार के राजनीतिक गलियारे से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। संभव है कि लालू यादव तेज प्रताप को चुनावी माहौल के बीच कम बोलने की नसीहत देंगे। लालू यादव इस बात को लेकर तेज प्रताप को समझा सकते हैं कि चुनाव के बीच वह विरोधियों पर निशाना साधे ना कि अपनी पार्टी के नेताओं या महागठबंधन के नेताओं के ऊपर कोई बयानबाजी करें। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव की तेजप्रताप के इस बड़बोलेपन से नाराज हैं। तेजप्रताप के बयान के बाद रामा सिंह के विरोध में वैशाली के कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर बुधवार की देर रात तक के नारेबाजी की थी। अब ऐसे में लालू के डैमेज कंट्रोल का कितना असर होता है यह देखना होगा।



टैग्स