ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

लालू के मुंहबोले साले का फिर नीतीश पर तंज: कहा-पटना की सड़कों पर भी दिख रहा है राधे-कृष्ण का रास

PATNA: RJD के एमएलसी सुनील सिंह लगातार चर्चे में हैं. वे सोशल मीडिया के जरिये लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने फेसबुक पर लिखा है-पटना की सड़

लालू के मुंहबोले साले का फिर नीतीश पर तंज: कहा-पटना की सड़कों पर भी दिख रहा है राधे-कृष्ण का रास
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: RJD के एमएलसी सुनील सिंह लगातार चर्चे में हैं. वे सोशल मीडिया के जरिये लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने फेसबुक पर लिखा है-पटना की सड़कों पर भी राधा और कृष्ण का रास देखने को मिल जा सकता है. सुनील सिंह ने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा है कि वे नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के बीच सड़क पर गले मिलने की चर्चा कर रहे हैं.


बता दें कि एमएलसी सुनील कुमार सिंह पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई है. उन्हें लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. सुनील सिंह ने अब नीतीश कुमार औऱ अशोक चौधरी की तुलना राधा कृष्ण से कर दिया है. फेसबुक पर सुनील सिंह ने लिखा है “थोड़े ही न राधे कृष्ण जी का रास सिर्फ़ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं! यह यदा-कदा पटना के सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है!”


चर्चा ये है कि सुनील सिंह उस प्रकरण पर कटाक्ष कर रहे हैं जो पटना में पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह के दौरान हुआ था. उस समारोह में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये थे. नीतीश ने कहा था-हम दोनों में काफी प्रेम है. उससे पहले एक और राजकीय समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ कर उनका सिर एक पत्रकार के सिर से टकरा दिया था. तब कहा गया था कि नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के टीका लगाने से नाराज हैं. नीतीश कुमार जब टीका पर सफाई देने उतरे तो अशोक चौधरी से बीच सड़क पर लिपट गये.


वैसे आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह लगातार नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं. दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि बिहार की सियासत कानपुर वाले ठग्गू के लड्डू जैसी हो गयी है. यानि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं. सोशल मीडिया पर सुनील सिंह के पोस्ट के कारण बड़ा विवाद भी हो चुका है. महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने उन्हें जमकर फटकार लगायी थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि सुनील सिंह भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. उसके बाद लालू यादव ने सुनील सिंह को बयानबाजी बंद करने की सख्त चेतावनी दी थी. लेकिन सुनील सिंह अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता