ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

लालू बोले-खत्म करो बिहार में शराबबंदी: नीतीश को पहले ही चेताया था लेकिन नहीं माने, न दारू की बिक्री रूकी औऱ ना सरकार को पैसे आ रहे हैं

PATNA: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लागू शराबबंदी को खत्म करने की मांग कर दी है. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि मैंने पहले ही नीतीश को चेताया था कि

लालू बोले-खत्म करो बिहार में शराबबंदी: नीतीश को पहले ही चेताया था लेकिन नहीं माने, न दारू की बिक्री रूकी औऱ ना सरकार को पैसे आ रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लागू शराबबंदी को खत्म करने की मांग कर दी है. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि मैंने पहले ही नीतीश को चेताया था कि शराब रूकने वाला नहीं है. अब बिहार में खुलेआम शराब बिक रही है, सैकड़ो लोग जहरीली शराब से मर चुके हैं और पुलिस महिलाओं के कमरे में घुस रही है. लालू ने कहा कि नीतीश की जिद ने बिहार को बर्बाद कर दिया. सरकार को राजस्व की भारी क्षति हुई है.


लालू का तीखा हमला

दिल्ली में आज लालू यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के कमरे में पुलिस घुस रही है, बिहार में शराबबंदी के नाम पर यही हो रहा है. शराब की बिक्री  नहीं रूक रही है. जहरीली शराब से मौत नहीं रूक रही है. खुलेआम दारू बिक रही है औऱ पुलिस प्रशासन सब फेल है. लेकिन नीतीश महिलाओं के कमरों में पुलिस भेज रहे हैं.


नीतीश को पहले ही चेताया था

लालू यादव ने कहा कि 2016 में शराबबंदी का एलान करने के बाद नीतीश कुमार मुझसे बात करने आये थे. उन्होंने कहा था कि शराब बंद कर रहे हैं. हमने उनको समझाया था कि इसे लागू करना बेहद मुश्किल है. बिहार के चारो ओर बंगाल, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, नेपाल में शराब बिकेगी तो हमारे यहां पहुंचेगी ही. लालू बोले-हमने उसी समय नीतीश को कहा था कि शराबबंदी को सही से लागू करने का उपाय सोंच लो. लेकिन नीतीश नहीं समझे. अब खुलेआम होम डिलेवरी हो रही है, लोगों की मौत हो रही है औऱ सरकार का हजारों करोड रूपया का टैक्स भी गया.


शराबबंदी खत्म होना चाहिये

मीडियाकर्मियों ने लालू से पूछा कि क्या बिहार में शराबबंदी खत्म होनी चाहिये. लालू यादव ने कहा कि खत्म करेंगे या नहीं ये तो नीतीश कुमार जानें लेकिन हमने तो पहले ही कहा था कि शराबबंदी चलने वाली नहीं है इसलिए इसे खत्म कर दो. बिना सोंचे विचारे फैसला ले लिया. फेल तो हो गया पूरी तरीके से शराबबंदी।


पासी तबके के लोगों को धोखा दिया

लालू यादव ने कहा कि बिहार में जब शराबबंदी लागू हो रही थी तब जदयू-राजद की सरकार थी. हमने उसी वक्त कहा था कि ताड़ी पर रोक नहीं लगेगी. तब नीतीश कुमार ने कहा था कि हम बाहर से लोगों को बुलवा रहे हैं जिससे ताड़ी से नीरा बनेगा औऱ पासी समाज के लोगों को फायदा होगा. कहां गया नीरा. पासी समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है.


लालू से मीडिया ने पूछा कि 2016 में उन्होंने भी शऱाबबंदी का समर्थन किया था. लालू ने कहा कि उन्होंने समर्थन किया था लेकिन जहरीली शराब से लोगों को मरवाने का समर्थन नहीं न दिया था. होम डिलेवरी के लिए समर्थन नहीं दिया था न. महिलाओं को बेईज्जत करने के लिए समर्थन नहीं दिया था न. कौन इसका समर्थन करेगा जो नीतीश करवा रहे हैं.