ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत तेज, बीजेपी ने बोला हमला-नीतीश सरकार में अफसरशाही का बोलबाला

PATNA: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है। इस मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। संजय जायसवाल ने क

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत तेज, बीजेपी ने बोला हमला-नीतीश सरकार में अफसरशाही का बोलबाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है। इस मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। संजय जायसवाल ने कहा कि अगस्त महीने में यूरिया की लूट हो रही थी जिसे लेकर सुधाकर सिंह ने आवाज उठाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार में अफसरशाही का बोलबाला है नीतीश कुमार कभी भी नहीं चाहेंगे कि अफसरों के खिलाफ कोई बोले।


मीडिया से बातचीत करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि अगस्त के महीने में जब बिहार में सत्ता बदल रही थी उस वक्त यूरिया की लूट हो रही थी। बिहार का प्रत्येक किसान 800 रुपये में यूरिया खरीदने को विवश थे। कृषि विभाग के अफसरों ने होल सेलर के साथ मिलकर ऐसा कर रहे थे। सुधाकर सिंह ने उसके खिलाफ आवाज उठायी थी। नीतीश जी की सरकार में अफसरशाही का बोलबाला है वे कभी नहीं चाहेंगे की उनके अफसरों के खिलाफ कोई बोले। 


यह गठबंधन दो सुविधा का गठबंधन है पहला जेडीयू में पीएफआई के अफसर है उनकी मिलीभगत राजद में जो सपोर्टर है पीएफआई के उनके साथ है और दूसरा गठबंधन है कि नीतीश कुमार रोज इंतजार करते हैं कि कब तेजस्वी यादव जेल जाएंगे और मैं राजद को अपने में समाहित कर लूंगा वही तेजस्वी यादव यह इंतजार कर रहे हैं अब तो मुझे एक विधायक की जरूरत है मैं कभी भी सरकार बना सकता हूं।


 बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह गठबंधन केवल सुविधा का गठबंधन है जिसमें बिहार के जनता पीस रही है. एक तरफ जहां इन्वेस्टर मीट होता है वहीं दूसरी ओर बिहार में कई तथ्य का अपराधिक घटनाएं होती है एक तरफ अफसर बिहार को लूटने का काम कर रही है।

टैग्स