ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

किसानों के समर्थन में उतरे वामपंथी दल, 2 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन

PATNA : नए कृषि कानून के खिलाफ अब वामपंथी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है. पटना में प्रेसवार्ता आयोजित कर सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले ने आगामी 2 दिसंबर को प्रदर्शन करने का निर्ण

किसानों के समर्थन में उतरे वामपंथी दल, 2 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नए कृषि कानून के खिलाफ अब वामपंथी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है. पटना में प्रेसवार्ता आयोजित कर सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले ने आगामी 2 दिसंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. 


वामपंथी दलों ने सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की है. नेताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि पिछले 2 महीनों से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के किसान आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार के काम में जूं तक नहीं रेंग रहा है. अब स्थिति यह हो गई है कि किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को जाम कर दिया हैं.  इतना ही नहीं पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. 


सरकार सभी पब्लिक सेक्टर का निजीकारण करती जा रही है. सरकार की इन्हीं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी वामपंथी दलों ने यह फैसला लिया है कि आने वाले 2 दिसंबर को एकजुट होकर संघर्षरत किसानों के साथ समर्थन में और उनके ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. प्रेसवार्ता में वामपंथी दलों के नेता मौजूद थे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता