ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

केंद्रीय बजट को VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने निराशाजनक बताया, कहा..बिहार को फिर थमा दिया झुनझुना

PATNA: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने केन्द्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बत

केंद्रीय बजट को VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने निराशाजनक बताया, कहा..बिहार को फिर थमा दिया झुनझुना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने केन्द्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया। कहा कि बजट में बिहार को विशेष कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ योजनाओं की चर्चा कर बिहार को झुनझुना पकड़ा दिया गया। 


उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी राज्यों को कुछ न कुछ मिलता है और बिहार को भी मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार की अगर इतनी ही चिंता है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें। उन्होंने कहा कि जदयू अब तक विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राजनीति करती रही है। आज जब इसके लिए दबाव बनाने की जरूरत है तो वह पीछे हट गई। 


इस बजट में भी विशेष पैकेज जैसी कोई बात नहीं दिख रही है।  इस बजट में भी अन्य बजट की तरह सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के लोगों के लिए घोर निराशाजनक है और ठगने वाला है।

टैग्स