ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के 11 जिलों में ग्रामीण एसपी की होगी तैनाती

PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महागठबंधन की नई सरकार बड़ा फैसला किया है. नीतीश और तेजस्वी की सरकार अवधि 11 जिलों में ग्रामीण एसपी तैनात करेगी. फिलहाल केवल पटना जिले में ही ग्र

कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के 11 जिलों में ग्रामीण एसपी की होगी तैनाती
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महागठबंधन की नई सरकार बड़ा फैसला किया है. नीतीश और तेजस्वी की सरकार अवधि 11 जिलों में ग्रामीण एसपी तैनात करेगी. फिलहाल केवल पटना जिले में ही ग्रामीण एसपी का पद है, लेकिन सरकार ने फैसला किया है कि अब राज्य के 11 जिलों में एसपी ग्रामीण का पद होगा और अपर पुलिस अधीक्षक के 8 पद भी क्रिएट किए गए हैं.



इतना ही नहीं, पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए बिहार पुलिस सेवा में स्टाफ अफसर के 15 अपर पुलिस अधीक्षक के 12 वरीय पुलिस उपाधीक्षक के 114 और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 40 पदों के साथ-साथ कुल 181 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है. अब पटना जिले के अलावे गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सारण, रोहतास, सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय और मुंगेर में ग्रामीण एसपी का पद होगा. यहां तैनात तो होने वाले अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी होंगे.



पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) बिहार, पटना,  सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) बिहार, प्रशिक्षण केन्द्र डुमरांव और प्रशिक्षण केन्द्र सिमुलतला में प्राचार्य के पद बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी के होंगे. स्टाफ अफसर के अलावे बिहार प्रशासिनक सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक के नए पद भी सृजित हुए हैं. नए पदों में अरवल, बगहा, नवगछिया, सीआईडी में 3 व कमजोर वर्ग के अधीन 3, रेल पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जामलपुर में भी एएसपी का पद होगा. सीआईडी, मद्यनिषेध, ईओयू, विशेष शाखा, एसएसजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसटीएफ, एटीएस, गृह विभाग, डीजीपी कार्यालय, पुलिस अकादमी के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद सृजित हुए हैं. नए पद सृजन के बाद बिहार पुलिस सेवा में 1026 पद हो गए हैं. पहले इसकी संख्या 845 थी. 181 नए पदों का सृजित हुए हैं. 740 डीएसपी, 188 वरीय डीएसपी, 74 अपर पुलिस अधीक्षक और 24 स्टाफ अफसर के हैं.

टैग्स