ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

कानून मंत्री के बाद कृषि मंत्री के इस्तीफे पर बोले तारकिशोर, कहा-लगता है कि पूरा कैबिनेट ही इस्तीफे की दौर से गुजरेगा

PATNA: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी महागठबंधन की सरकार को घेरने का काम कर रही है। इस बात की खबर आ

कानून मंत्री के बाद कृषि मंत्री के इस्तीफे पर बोले तारकिशोर, कहा-लगता है कि पूरा कैबिनेट ही इस्तीफे की दौर से गुजरेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी महागठबंधन की सरकार को घेरने का काम कर रही है। इस बात की खबर आते ही बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गयी है। यूं कहे की बीजेपी के एक बार फिर सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। वही बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी अब हमलावर है। तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की बाते ठीक नहीं है। बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। बिहार में यह सरकार असहज स्थिति में चली गयी है। ऐसे में इस सरकार को रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस सरकार को अब बिहार से हट जाना चाहिए।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कृषि विभाग में जो कुछ चल रहा था उससे कृषि मंत्री नाखूश थे। विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ सुधाकर सिंह लगातार आवाज उठा रहे थे। उसी का यह परिणाम है कि इस्तीफा देने के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ा। बिहार की अजीबो-गरीब स्थिति बन गयी है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 


बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार बने अभी दो महीने भी नहीं हुए और दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पहले कानून मंत्री के पद से कार्तिकेय कुमार ने इस्तीफा दिया अब बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। इसे देख ऐसा लगता है कि पूरा मंत्रिपरिषद इस्तीफे के दौर से अब गुजरेगा। इस तरह की बातें ठीक नहीं है। बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। यह सरकार असहज स्थिति में चली गयी है। इस सरकार को रहने का कोई औचित्य नहीं है इस सरकार को अब बिहार से हट जाना चाहिए।