ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कन्हैया कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

PATNA : जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की है. हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ बिहार

कन्हैया कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की है. हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. 


गौरतलब है कि हाल के समय में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद नीतीश कुमार ने मंच से कहा था कि जॉर्ज साहब और सीपीआई के रिश्ते बेहद करीब के हैं. वहीं दूसरी तरफ बिहार में जो तोड़-जोड़ की राजनीति चल रही है. बात BSP विधायक जमा खां या निर्दलीय विधायक सुमित सिंह की अगर की जाए तो दोनों नीतीश कुमार के साथ आकर मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं. जाहिर है कि विधानसभा चुनाव के बाद भले ही जनता दल यूनाइटेड 43 सीटों पर सिमट गई हो लेकिन नीतीश कुमार अपने कुनबे को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं और अब कन्हैया कुमार से अशोक चौधरी की इस मुलाकात के बाद ऐसा लग रहा है कि जनता दल यूनाइटेड सीपीआई के विधायकों को साथ लाकर अपने कुनबे को मजबूत करना चाहती है. 


हालांकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी का गठबंधन है तो सीपीआई चाह कर भी नीतीश कुमार का साथ नहीं दे सकती. लेकिन इस मुलाकात से एक बात तो तय है कि नीतीश कुमार भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं और उन तमाम बड़े नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं जिनके साथ भविष्य में राजनीतिक साठगांठ के साथ बिहार की सियासत को चला सकें. 

टैग्स