ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कल पटना आ रहे अमित शाह, चार राज्यों के CM से करेंगे वन टू वन बातचीत; इन मुद्दों पर होगा मंथन

PATNA : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 10 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के विकास पर फोकस होगा। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संवाद कक्ष में दिन

कल पटना आ रहे अमित शाह, चार राज्यों के CM से करेंगे वन टू वन बातचीत; इन मुद्दों पर होगा मंथन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 10 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के विकास पर फोकस होगा। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में  संवाद कक्ष में दिन के दो बजे से पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल होंगे। 


वहीं, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सभी संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री की ओर से अपनी उपस्थिति को लेकर सूचना बिहार के गृह विभाग को दे दी गयी। ऐसे में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक के दिन रविवार को ही पटना पहुंचेंगे। उनके पटना आगमन पर एयरपोर्ट से सीधे ठहरने वाले स्थान पर ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर में वे संवाद कक्ष में बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। फिर, उसी दिन बैठक के बाद वे अपने-अपने राज्यों में लौट जाएंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, परिषद की बैठक में शामिल होने वाले पड़ोसी राज्यों में झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा शामिल है। बिहार सहित इन राज्यों में पूंजी के निवेश को आकर्षित करने, खेती-किसानी की दशा में सुधार, पड़ोसी देशों के साथ जुड़ी सीमाक्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण, राज्यों के बीच समन्वय एवं लंबित मामलों के निबटारे, नक्सलवाद के उन्मूलन सहित अन्य बिंदुओं पर केंद्रित चर्चा की जाएगी। 


मालूम हो कि, इस बैठक को लेकर एजेंडा तय करने के लिए 17 जून 2023 को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक का आयोजन हो चुका है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई स्थायी समिति की बैठक में शीर्ष स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर आपसी चर्चा की जा चुकी है। इसमें सदस्य राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चूका है। 


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों की 10 दिसंबर को पटना में महत्पूर्ण बैठक है। बिहार सरकार की तरफ से इसकी समुचित तैयारी की जा रही है।