ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

कल नीतीश कुमार का भी नाम बदल देंगे तेजस्वी !अटल पार्क के नाम परिवर्तन पर बोले केंद्रीय मंत्री ... अपराध का काम कर रही बिहार सरकार, जनता देगी जवाब

PATNA : यह काफी आपत्तिजनक है, अभी हमको मालूम चला कि भारत रत्न पूजनीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में एक पार्क बना हुआ है अटल बिहारी वाजपेई

कल  नीतीश कुमार का भी नाम बदल देंगे तेजस्वी !अटल पार्क के नाम परिवर्तन पर बोले केंद्रीय मंत्री ... अपराध का काम कर रही बिहार सरकार, जनता देगी जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यह काफी आपत्तिजनक है, अभी हमको मालूम चला कि भारत रत्न पूजनीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में एक पार्क बना हुआ है अटल बिहारी वाजपेई पार्क, वहां उनकी मूर्ति लगी हुई है सरकार के द्वारा वह घोषित है। आज उसका नाम बदलकर तेज प्रताप यादव कोकोनट पार्क कर रहे हैं। नीतीश सोचिए कल आप का भी नाम बदल देंगे राजद के लोग। यह बातें भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


दरअसल, बिहार के बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के तरफ से राजधानी पटना के कंकरबाग इलाके में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बना एक पार्क का नाम बदल दिया गया है।अब इस पार्क का नया नाम कोकोनेट पार्क कर दिया गया है। जिसके बाद अब भाजपा के नेता में रोष नजर आ रहा है। भाजपा के नेता ने कहा कि - अटल जी को न सिर्फ बिहार बल्कि पूरा हिन्दुस्तान में बसे हैं। आप पार्क का नाम बदलकर अगर अटल बिहारी वाजपेई जी का नाम को धूमिल करना चाहते हैं तो आप पार्क का नाम बदलकर देखिए बिहार की जनता किस प्रकार से आप से सवाल करती है। उस समय यह समझ में आ जाएगा कि पार्क का नाम बदलकर आपने कितना बड़ा अपराध किया है।


नित्यानंद राय ने कहा कि मैं अभी भी बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि आप अपने विभाग के मंत्री को रोकिए और उस पार का नाम अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर ही रहने दीजिए।


इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि - नीतीश जी का पोल खुल गया, अटल जी का भी सम्मान बिहार में नहीं है। आज देखिए पटना में अटल जी का एक मूर्ति लगा हुआ है, जहां कई सालों से वो पूरा पार्क बना हुआ है और अटल जी के नाम पर है। लेकिन, नीतीश जी के राज में अब उनका नामकरण भी बदलने का काम नीतीश कुमार की सरकार कर रही है, यही है नीतीश कुमार का अटल जी के लिए सम्मान, नीतीश कुमार बोलते कुछ है, करते कुछ है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता