ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

21 महीने बाद मुरेठा खोलेंगे सम्राट चौधरी, कल जाएंगे अयोध्या

PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार कर अपना मुरेठा उतारने की कसम खाने वाले सम्राट चौधरी का सीएम बनने का सपना परमानेंटली चकनाचूर हो गया है। लिहाजा करीब 21 महीने

21 महीने बाद मुरेठा खोलेंगे सम्राट चौधरी, कल जाएंगे अयोध्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार कर अपना मुरेठा उतारने की कसम खाने वाले सम्राट चौधरी का सीएम बनने का सपना परमानेंटली चकनाचूर हो गया है। लिहाजा करीब 21 महीने बाद वो 2 जुलाई यानि कल  अयोध्या जा रहे हैं। वही अपना मुंडन कराकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी उतारेंगे। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी कल 2 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहीं 3 जुलाई बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। सम्राट चौधरी दो दिन तक अयोध्या में रहेंगे। पार्टी के कई नेता भी उनके साथ अयोध्या जा रहे हैं। 


बता दें कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने के बाद अपनी पगड़ी खोलने की कसम तब खायी थी जब बिहार में जेडीयू औऱ राजद की सरकार थी. लेकिन इसी साल की शुरूआत में नीतीश कुमार ने पाला बदला और बीजेपी के साथ चले आये थे. तब ही सम्राट चौधरी से सवाल पूछा गया था कि नीतीश को सीएम की कुर्सी से हटाने के उनके कसम का क्या हुआ. तब सम्राट चौधरी ने कहा था कि वे पार्टी के लिए अपनी कसम तोड़ रहे हैं और भगवान राम के चरणों में अपने बाल और पगड़ी समर्पित कर देंगे.