ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जून में होगी टीचरों की बंपर बहाली, इस महीने बीपीएससी जारी करेगा फ्रॉम भरने का डेट

PATNA : बिहार में पिछले दिनों नई शिक्षक नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब राज्य के सरकारी विद्यालयों में नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती का ब्लूप्रिंट तैयार ह

जून में होगी टीचरों की बंपर बहाली, इस महीने बीपीएससी जारी करेगा फ्रॉम भरने का डेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दिनों नई शिक्षक नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब राज्य के सरकारी विद्यालयों में नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। इसके बाद अब जून में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। इस संबंध में शिक्षा विभाग को इसी हफ्ते जिलों में खाली पड़े पदों की सूचना भेज दिया गया है।



दरअसल, टीचर बहाली के लिए आयोजित परीक्षा में नियोजित शिक्षक और नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी, दोनों ही बैठेंगे। नियुक्त होने वाले शिक्षक जिला कैडर के होंगे। शिक्षा विभाग के पास लगभग सभी जिलों से रिक्तियों की जानकारी आ गयी हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। इस क्रम में पदों में नए मानकों के अनुरूप आवश्यक बदलाव किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा विभाग रिक्तियों को अंतिम रूप देकर नियुक्ति के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेज देगा। इसी आधार पर बीपीएससी नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकालेगी। 



बताया जा रहा है कि, राज्य में दो लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली को लेकर मंथन चल रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी बीपीएससी के साथ बैठक भी कर चुके हैं। इसमें नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को समझा गया है। अब उसी के अनुरूप विभाग काम कर रहा है। बीपीएससी को रिक्ति भेजने के पहले हर पहलू पर विमर्श किया जा रहा है। नियुक्ति में 80 हजार प्रारंभिक शिक्षक और 1.20 लाख माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद शामिल हैं। साथ ही कम्प्यूटर शिक्षक, शारीरिक शिक्षक व गैर शिक्षकेतर कर्मियों के एक लाख पदों पर भी नियुक्ति होनी है। हालांकि शिक्षकों के पद में 10 हजार तक की वृद्धि की संभावना है।



आपको बताते चलें कि, नीतीश सरकार ने नई नियमावली के तहत प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 2 लाख 257 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से 20 अप्रैल तक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की विषयवार और कोटिवार रिक्तियां मांगी थी।