ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जेपी सेतु पर आगे बढ़ी तकरार, रेलवे और रूडी के बाद आरके सिन्हा ने भी खोला मोर्चा

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. रेलवे प्रशासन और सदन में विरोध के बाद अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने इसका विरोध शुरू क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. रेलवे प्रशासन और सदन में विरोध के बाद अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. आरके सिंहा ने अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में प्रेस वार्ता करते हुए खुली चेतावनी दी कि जो भी लोग जेपी सेतु पर भारी वाहन के परिचालन चालू करवाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे. 

संसद में राजीव प्रताप रूडी ने इसका विरोध किया. साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से भी खतरे की आशंका जताई गई. आर के सिन्हा ने भी रोड एक्सीडेंट होने की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि जब जेपी सेतु पर बड़ी गाड़ियां चलेंगी तो ना सिर्फ इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी बल्कि भारी आबादी वाली बस्ती से बड़े वाहनों के गुजरने से हादसे का संकट भी बना रहेगा. 

उधर, पटना प्रशासन की ओर से कोईलवर पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया गया है. आरा की ओर से कोईलवर पुल होते हुए बालू के ट्रकों को पटना होकर आने की अनुमति नहीं है. बल्कि पूर्व की भांति बालू वाले ट्रक बिना कोईलवर पुल पार किए वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए छपरा एवं उत्तर बिहार की ओर जाएगी. भारी वाहनों को जेपी सेतु से उत्तरी बिहार जाने के लिए परिचालन की अनुमति रहेगी. सभी बड़े वाहन उत्तरी बिहार से जेपी सेतु होते हुए पटना नहीं आना है.

गया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रात्रि में जेपी सेतु से मसौढ़ी, बेलदारीचक, जीरो माईल, बेउर, अनिसाबाद, फुलवारी ,लख होते हुए दानापुर रेलवे स्टेशन ,सगुनामोड़, आरा गोलम्बर, दानापुर थाना होते हुए, भेजा जाएगा. रानी तालाब कनपा मोड़ से आने वाले भारी वाहनों का परिचालन नौबतपुर, लखपर, दानापुर रेलवे स्टेशन, सगुना मोड़ होते हुए आरा मोड़ दानापुर थाना होते हुए जेपी सेतु में 10  बजे रात के बाद प्रवेश करेगी.



टैग्स