ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जेपी नड्डा के दौरे से उत्साहित बिहार बीजेपी, सुबह-सवेरे करा दी कई लोगों की ज्वाईनिंग

PATNA : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर बिहार बीजेपी उत्साहित है। जेपी नड्डा के दौरे का असर है कि लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में एंट्री का दरवा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर बिहार बीजेपी उत्साहित है। जेपी नड्डा के दौरे का असर है कि लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में एंट्री का दरवाजा बंद कर चुकी बिहार बीजेपी में अब नेताओं की ज्वाइनिंग शुरू करा दी है। 


जेपी नड्डा के पटना पहुंचने के पहले प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और पार्टी के तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, नित्यानंद रात और मंगल पांडेय की मौजूदगी में बगहा इलाके से आने वाले कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। गन्ना कारोबारी दीपक यादव सहित उनके कई समर्थकों ने आज ज्वाइनिंग ली है। 


हालांकि बीजेपी ज्वाइन करने वाले इन नेताओं की चाहत बापू सभागार में सदस्यता लेने की थी लेकिन जेपी नड्डा ने आज के इस कार्यक्रम को केवल पुण्यतिथि समारोह तक ही सीमित रखने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि नड्डा बिहार बीजेपी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने पटना पहुंच चुके हैं।