ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'झारखंड में बनेगी इंडिया गठबन्धन की सरकार...', बोले मुकेश सहनी... नीतीश कुमार के NDA में आते ही बंद हुई विशेष राज्य के दर्जे की मांग

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने आज दावा करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव है

'झारखंड में बनेगी इंडिया गठबन्धन की सरकार...', बोले मुकेश सहनी... नीतीश कुमार के NDA में आते ही बंद हुई विशेष राज्य के दर्जे की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने आज दावा करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव है और वहां हमलोग चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। बिहार में भी उप चुनाव है । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबन्धन की सरकार बन रही है। बिहार उप चुनाव में भी परिणाम साफ है यहां सभी चार सीट हमलोग जीत रहें है। 


पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं। 


इधर, गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है। प्रदेश और देश मे उनकी सरकार है। पूरे मामले की जांच करवा लें, जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाये। इसमें आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। इसे रोकना सरकार की ही जिम्मेदारी है।