ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

JDU सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का फेसबुक हैक, इस तरीके से की ठगी की कोशिश

PATNA : देश भर में साइबर आतंकियों का तांडव लगातार जारी है। इन साइबर अपराधियों ने क्या और क्या खास किसी को भी अपने चंगुल में लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में अब ताजा मामला जे

JDU सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का फेसबुक हैक, इस तरीके से की ठगी की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश भर में साइबर आतंकियों का तांडव लगातार जारी है। इन साइबर अपराधियों ने क्या और क्या खास किसी को भी अपने चंगुल में लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में अब ताजा मामला जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सांसद संजय झा से जुड़ा हुआ है।


मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू सांसद और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके बाद हैकरों ने मधुबनी जिले के कुछ पत्रकारों को संदेश भेजा है और फर्नीचर बेचने के नाम पर ठगी करने की कोशिश की है।


साइबर अपराधियों ने यह संदेश भेजा है संजय झा के नाम से की उनका एक मित्र आर्मी में हैं और उनका ट्रांसफर हो रहा है। ऐसे में वह अपना फर्नीचर बेचना चाहते हैं। इसको लेकर मैं आपका नंबर उनको दे देता हूं आप उनसे बात कर लें और फर्नीचर खरीद लें। हालांकि, इस तरह का मामला मीडिया के पास पहले ही आते रहे हैं। इसलिए मीडिया के लोगों को समझते देर नहीं लगी कि संजय झा का फेसबुक हैक कर लिया गया है।