ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

JDU प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आरसीपी सिंह करेंगे उद्घाटन

PATNA: JDU मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 26-27 मार्च और<str

JDU प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आरसीपी सिंह करेंगे उद्घाटन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: JDU मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 26-27 मार्च और 3-4 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि 26 और 27 मार्च को 19 संगठन जिलों के 275 प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा जबकि 3 और 4 अप्रैल को 22 संगठन जिलों के 259 प्रखंड अध्यक्ष इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। 


जेडीयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह करेंगे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार करेंगे जबकि तकनीकी व मीडिया संबंधी जिम्मेदारी जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप संभालेंगे। 


26 और 27 मार्च को 19 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा जो इस प्रकार हैं। बगहा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार


3 और 4 अप्रैल को बचे 222 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय,शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, पटना एवं बाढ़ के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा।