ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

JDU की नजर में प्रशांत किशोर पागल, BJP ने बताया शिवानंद तिवारी पार्ट 2

PATNA: प्रशांत किशोर के पीसी के बाद जदयू और बीजेपी के नेताओं ने पीके पर हमला बोला है. जदयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर को पागल बताया है तो वही, बीजेपी के नेता संतोष रंजन रा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर के पीसी के बाद जदयू और बीजेपी के नेताओं ने पीके पर हमला बोला है. जदयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर को पागल बताया है तो वही, बीजेपी के नेता संतोष रंजन राय ने शिवानंद तिवारी पार्ट 2 बताया है. 

एक तरफ कहते हैं पिता तो दूसरे पर गिनाते हैं खामियां

पीके के नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद JDU नेता अजय आलोक ने कहा कि एक तरफ वह नीतीश कुमार को पिता बताते हैं और दूसरी तरफ उनकी खामियां को गिना रहे हैं. इसका मतलब है कि उनका मानिसक स्थिति ठीक नहीं हैं. नीतीश कुमार का नाम बेचकर उन्होने देशभर पर आईपैक को खड़ा कर लिया. उनका कभी राजनीतिक जीवन रहा ही नहीं. जो रहा वह फेसबुक और ट्विटर से रहा जो आज खत्म हो गया. 

बीजेपी ने भी बोला हमला

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने भी पीके पर हमला बोला और कहा कि प्रशांत किशोर शिवानंद तिवारी का अवतार हैं. शिवानंद चारा घोटाला में लालू के खिलाफ केस किए अब लालू के गला के माला बने हैं. प्रशांत किशोर नीतीश के माला थे. अब उन्ही पर आक्रमण कर रहे हैं. ऐसे लोगों को भस्मासुर कहा जाता है.



टैग्स