ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

JDU ने फिर उठाया परिवारवाद पर सवाल, कहा - कांग्रेस बेकार परेशान, लालू के घर में मौजूद हैं बाकी के सभी 6 कैंडिडेट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बयानबाजी की दौरा जारी है। ऐसे में इस बार भी आम चुनाव का मुद्दा जंगलराज और परिवारवाद को बनाया जा रहा है। हालंकि,भाजपा के नेता इस बार

JDU ने फिर उठाया परिवारवाद पर सवाल, कहा - कांग्रेस बेकार परेशान, लालू के घर में मौजूद हैं बाकी के सभी 6 कैंडिडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बयानबाजी की दौरा जारी है। ऐसे में इस बार भी आम चुनाव का मुद्दा जंगलराज और परिवारवाद को बनाया जा रहा है। हालंकि,भाजपा के नेता इस बार परिवारवाद पर थोड़ा सॉफ्ट नजर आए हैं तो एनडीए गठबंधन में इस मुद्दों को जदयू ने अपने खाते में ले लिया है और जदयू के नेता इसको लेकर जमकर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर जदयू ने लालू परिवार पर हमला बोला है।


दरअसल, जदयू के जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा है कि घर में उम्मीदवार, पूरे शहर में ढिंढोरा। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी को कुल 9 सीट मिली हैं। तीन सीटों के लिए उम्मीदवार अब तक इन्होंने घोषित कर दिए हैं। 6 बचे हुए हैं। तो उनको इधर -उधर नहीं जाना चाहिए वो सीधा लालू परिवार के पास पहुंच जाए और उनकी खोज खत्म हो जाएगी। 


नीरज कुमार ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि- कांग्रेस को सीट अदला-बदली कर लेनी चाहिए। क्योंकि लालू परिवार के 12 में से 6 का तो जुगाड़ हो गया है। बाकी 6 प्रतीक्षा सूची में हैं। परिवारवाद के लिए बेहतर राजनीति का एजेंडा आपके लिए है तो इससे अच्छा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपके परिवार में 100 परसेंट लोगों को पॉलिटिकल जॉब मिल जाएगा।


नीरज कुमार ने एक तस्वीर शेयर की है और उसके जरिए यह कहा है कि- पहले लालू और उसके बाद राबड़ी देवी फिर दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप राजनीति में आए। यहां दिल नहीं माना तो बड़ी बेटी मिसा और अब रोहाणी भी चुनावी मैदान में आई हैं। यानी 12 लोगों के इस परिवार में 6 लोग तो राजनीति में आ गए हैं, ऐसे में बाकी के 6 लोगों की भी इंट्री करवा देना चाहिए, जिसमें 5 बेटी और एक बहु का नाम शामिल हो। इस तरह से कांग्रेस को अपनी पार्टी के लिए 6 कैंडिडेट तय नहीं कर पा रही है वो लालू से मदद हासिल कर ले।