ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘JDU में सिर्फ नीतीश कुमार नेता.. दूसरा कोई नहीं’ ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान अपने हाथों में ले ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जेडीयू क

‘JDU में सिर्फ नीतीश कुमार नेता.. दूसरा कोई नहीं’ ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान अपने हाथों में ले ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। जेडीयू में मचे घमासान पर विरोधियों की भी तीखी नजर है। ललन सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी का रिएक्शन सामने आया है।


ललन सिंह के इस्तीफे पर सम्राट चौधरी ने कहा है कि ये जेडीयू का अपना मामला है वहां की लड़ाई है। बीजेपी को इससे कोई लेना देना नही है। हम आज भी तैयार हैं जेडीयू और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ें। दोनों को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता तो सिर्फ जेडीयू में एक ही है नीतीश कुमार, दूसरा कोई नेता नहीं है।


सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाए, कभी ललन सिंह को बनाए कभी और किसी को बनाएंगे। बीजेपी का मानना है कि हम पूरे महागठबंधन और INDI गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ललन सिंह पर लालू से सांठगांठ कर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे और आखिरकार उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि ललन सिंह ने कहा है कि चुनावी गतिविधियों में जुटने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता