ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

‘JDU खत्म हुआ तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे’ नीतीश की पार्टी में मचे घमासान पर बोले सुशील मोदी

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सांसस सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रहा है और अगले चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद में विल

‘JDU खत्म हुआ तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे’ नीतीश की पार्टी में मचे घमासान पर बोले सुशील मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सांसस सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रहा है और अगले चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद में विलय होगा या इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। 


सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच टकराव सार्वजनिक हो रहा है। पार्टी के एक विधायक नीतीश कुमार के प्रिय मंत्री अशोक चौधरी पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके कारण पार्टी की अंदरूनी कलह चरम पर है। जब नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, तभी से पार्टी में घुटन बढी और टूटन शुरू  हुई। यदि जदयू समाप्त हुआ, तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे। 


उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ उनका सारा गुस्सा सिर्फ इसलिए है कि वे 2019 में केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाए। अब नीतीश कुमार से भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में वे शामिल नहीं हुए। ललन सिंह पहले भी नीतीश कुमार को 'तानाशाह' बता कर कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। उनका कोई भरोसा नहीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों-सांसदों का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।