ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

JDU विधानमंडल दल की बैठक, मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है इसके बावजूद विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पह

JDU विधानमंडल दल की बैठक, मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है इसके बावजूद विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल होने का दावा कर रहा है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू ने मंत्री विजय चौधरी के आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई। 


यह दावा किया कि पार्टी के तमाम विधायक बैठक में शामिल होंगे। जेडीयू विधानमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हैं। पार्टी के कई विधायक विजय चौधरी के आवास पर पहुंच चुके हैं लेकिन अभी भी कुछ विधायक नहीं पहुंच पाये हैं। बता दें कि शनिवार को श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन हुआ था जिसमें पांच विधायक शामिल नहीं हुए। जिसके बाद पार्टी की ओर से व्हिप जारी कर दिया गया। 


नरेंद्र नारायण यादव ने साफ तौर पर कहा कि 128 विधायक एनडीए के साथ हैं। जेडीयू के कोई विधायक गायब नहीं है। आज सब पहुंच रहे हैं कोई खेला नहीं होने वाला है। तेजस्वी को कहने दीजिए उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वही शालिनी मिश्रा ने कहा कि हम लोग कल बहुमत पेश करेंगे। दिल्ली गई हुई थी इसलिए कल के भोज में शामिल नहीं हो पाई। आज पटना में हैं तो आए हैं। कोई खेला नहीं होने वाला है। कल हमारी जीत होगी और विपक्ष की हार।    


जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने भी दावा किया कि खेला आरजेडी के साथ हो गया। आरजेडी के 20 विधायक बाहर चले गये हैं। बता दें कि सकरा से जदयू विधायक अशोक कल के भोज में नही पहुंचे थे। बिहारीगंज के जेडीयू विधायक निरंजन कुमार मेहता ने भी दावा किया कि कोई खेला नहीं होगा। सब पार्टी के लोग इधर-उधर हैं लेकिन जेडीयू के विधायक यही हैं। हमे अपने नेता पर पूरा भरोसा है और हमारे नेता को भी जेडीयू विधायक पर विश्वास है। समय पर सब लोग आ जाएंगे।