ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जांता चलाती नजर आईं राबड़ी-राजश्री, जमीन से जुड़े होने का सास-बहू ने दिया मैसेज, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

PATNA: आज के मॉडर्न युग में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां महिलाएं जांता (गेहूं, सत्तु चक्की) चलाकर अनाज पीसती होगी। आज सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है। घर बैठे एक कॉल करते ही ऑर्डर दरव

जांता चलाती नजर आईं राबड़ी-राजश्री, जमीन से जुड़े होने का सास-बहू ने दिया मैसेज, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आज के मॉडर्न युग में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां महिलाएं जांता (गेहूं, सत्तु चक्की) चलाकर अनाज पीसती होगी। आज सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है। घर बैठे एक कॉल करते ही ऑर्डर दरवाजे तक पहुंच जाता है। इस आधुनिक युग में अब कोई घर में जांता (चक्की) नहीं चलाना चाहता। शायद इतना समय भी किसी के पास नहीं है। किसी को याद भी नहीं होगा कि वो अंतिम बार कब जांता चलाया था।


 लेकिन बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज भी घर में जांता चलाती हैं। राबड़ी देवी का जांता चलाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें राबड़ी देवी अपनी बहू राजश्री के साथ जांता चलाती नजर आई। सास-बहू के जांता चलाते वीडियो खुब देखा जा रहा है। मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री का जांता चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए तेजस्वी यादव ने जमीन से जुड़े होने का मैसेज दिया है। 


तेजस्वी ने लिखा है कि मां-पत्नी घरेलू कामकाज संग- संग, जमीन से जुड़े होने का मैसेज देने की कोशिश। चुनाव के मौसम में बहू राजश्री यादव के साथ जांता चलाती बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों सास-बहू जांता चलाकर अनाज पीसती नजर आ रही है शायद यह बताने की कोशिश की गयी कि लालू परिवार गांव और घर से जुड़ा हुआ है।


 तेजस्वी ने यह भी बताने की भी कोशिश की है कि  उनके घर के अंदर की स्थिति गांव-जवार के घर से अलग नहीं है। सत्तू उन्हें और पिताजी को बहुत पसंद है घर में चना जांता में पीसकर सत्तु तैयार होता है। वायरल वीडियो में दोनों सास बहू जमीन पर बैठकर आराम से जांचा में अनाज पीसती नजर आ रही है। इससे कुछ दिन पहले ही राबड़ी देवी मूली उखाड़ती नजर आई थी। 

वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

टैग्स