ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

जमाने बाद बिहार बीजेपी प्रभारी की नियुक्ति, विनोद तावड़े को जिम्मा, मंगल पांडेय, रितुराज और नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी

DELHI: लंबे अर्से बाद बिहार बीजेपी को संगठन प्रभारी मिल गया है। 2021 में भूपेंद्र यादव के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रभारी का पद खाली पड़ा था।<

जमाने बाद बिहार बीजेपी प्रभारी की नियुक्ति, विनोद तावड़े को जिम्मा, मंगल पांडेय, रितुराज और नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: लंबे अर्से बाद बिहार बीजेपी को संगठन प्रभारी मिल गया है। 2021 में भूपेंद्र यादव के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रभारी का पद खाली पड़ा था।


आज भाजपा ने विनोद तावड़े को बिहार भाजपा के प्रभारी पद पर नियुक्त करने का एलान किया है। भाजपा ने 15 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। बिहार के मंगल पांडेय के साथ साथ रितुराज सिन्हा औऱ नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी मिली है। उत्तर प्रदेश के हरीश द्विवेदी को बिहार बीजेपी का सह प्रभारी बनाया गया है। 


कौन हैं विनोद तावड़े

महाराष्ट्र के भाजपा नेता विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद में वे विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं. संगठन में लंबे अर्से से काम कर रहे विनोद तावड़े मुंबई भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पार्टी ने उन्हें बिहार की कमान सौंपी है, जहां नीतीश के पाला बदलने से भाजपा विपक्ष में आ गयी है. भाजपा ने पहले से बिहार बीजेपी के सह प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हरीश द्विवेदी को उसी पद पर बनाये रखा है।


मंगल पांडेय को बंगाल भाजपा का प्रभार

भाजपा ने बिहार में मंत्री रहे मंगल पांडेय को अहम जिम्मेवारी दी है. उन्हें बंगाल में बीजेपी का संगठन प्रभारी बनाया गया है. बंगाल बीजेपी के लिहाज से काफी अहम राज्य है. वहां कैलाश विजयवर्गीय जैसे कद्दावर नेता को लंबे अर्से तक प्रभारी बना कर रखा गया था. अब उन्हें हटाकर मंगल पांडेय को जिम्मेवारी दी गयी है. इससे पहले मंगल पांडेय हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।


रितुराज, नितिन नवीन को भी जिम्मा

भाजपा ने 15 राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की सूची में बिहार के रितुराज सिन्हा और नितिन नवीन को भी जिम्मेवारी सौंपी है. नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ में संगठन का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, रितुराज सिन्हा को नार्थ ईस्ट के राज्यों के लिए संगठन का सह-संयोजक बनाया गया है।


जमाने बाद बिहार बीजेपी प्रभारी की नियुक्ति, विनोद तावड़े को जिम्मा, मंगल पांडेय, रितुराज और नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी

जमाने बाद बिहार बीजेपी प्रभारी की नियुक्ति, विनोद तावड़े को जिम्मा, मंगल पांडेय, रितुराज और नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी

टैग्स