ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

जब आप 11 साल के थे तब से मैं राजनीति में एक्टिव हूं, बिहार को मत ठगिये, ललन सिंह का अमित शाह पर हमला

PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने शाह को बताया है कि जब आप 11 साल के थे तभी से म

जब आप 11 साल के थे तब से मैं राजनीति में एक्टिव हूं, बिहार को मत ठगिये, ललन सिंह का अमित शाह पर हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने शाह को बताया है कि जब आप 11 साल के थे तभी से मैं राजनीति में एक्टिव हूं। इतना ही नहीं, ललन सिंह ने अमित शाह को जुमलेबाज बताते हुए कई सवाल पूछे हैं। 




ललन सिंह ने पने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, देश के जुमलेबाज गृहमंत्री अमित शाह, आप जब सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हुं। मेरा राजनीतिक जीवन 1974 के छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ है ? उन्होंने कहा है कि बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। आपको आत्मचिंतन की सख़्त जरूरत है।




इसके अलावा अमित शाह से सवाल पूछते हुए ललन सिंह ने कहा है कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा ? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों क़ो ठगना बंद कीजिए। सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा ? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है।

टैग्स