ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जात-पात में नहीं काम करने में रखते हैं विश्वास .... अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आए दिलीप जायसवाल, कहा ... 3 अगस्त से शुरू करेंगे यह काम

PATNA : बिहार भाजपा के नेता और नीतीश कैबिनेट में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वो भाजपा के छोटे

जात-पात में नहीं काम करने में रखते हैं विश्वास .... अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आए दिलीप जायसवाल, कहा ... 3 अगस्त से शुरू करेंगे यह काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार भाजपा के नेता और नीतीश कैबिनेट में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वो भाजपा के छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलायेंगे। वो  जात-पात और वर्गभेद से परे होकर काम करने में विश्वास रखते हैं। इसके आगे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दलों से बेहतर संवाद स्थापित कर गठबंधन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात बताई। 


दिलीप ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे जो समर्पित कार्यकर्ता किसी भी कारण से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें मुख्यधारा में लायेंगे। उन्हें वाजिब सम्मान दिलायेंगे। पार्टी में उनकी सहभागिता तय करेंगे। इसके आगे बताया कि 3 अगस्त से वे जिलों का दौरा सह प्रवास आरंभ करेंगे। बिहार विस चुनाव 2025 के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 


इसके साथ ही राज्य में एनडीए को 2010 से भी बड़ी जीत दिलाने के लिए उनसे फीडबैक लेकर चुनावी प्रबंधन की रणनीति बनायेंगे। पार्टी संगठन को 2025 चुनाव के लिए बूथस्तर तक धारदार बनाने की आवश्यकता है। नये अध्यक्ष के रूप में हम इसपर काम करेंगे। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए जरूरी हुआ तो तंत्र भी विकसित करेंगे


उधर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे केन्द्र और राज्य सरकार की समग्र योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करायेंगे। इन योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक कैसे पहुंचे, योजनाओं की सुविधा गांव-गांव तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता किस तरह अपनी भूमिका निभा सकते हैं, इसकी ट्रेनिंग हम शीघ्र आरंभ करायेंगे।