ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

इस्तीफा देने के बाद महेश्वर हजारी का पहला रिएक्शन, बताया क्यों छोड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद

PATNA: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार म

इस्तीफा देने के बाद महेश्वर हजारी का पहला रिएक्शन, बताया क्यों छोड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा। इसके कारण ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के बाद खुद महेश्वर हजारी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा क्यों दिया है।


बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर के बाद कहा कि उन्होंने आलाकमान के नॉलेज में देने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, हम वही काम करेंगे।


जब उनसे पूछा गया कि उनको मंत्री बनाने की चर्चा है तो इसपर उन्होंने कहा कि यह सब फैसला आलाकमान को करना होता है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हजारी ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है, पार्टी का जैसा निर्देश होगा हम वही करेंगे। आलाकमान के हर निर्देश का पालन होगा,हम बिल्कुल नाराज नहीं है।


बता दें कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना अभी बाकी है। फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।