ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

IPS के तबादले पर BJP ने किया सवाल, ईमानदारी से काम करने वालों का तबादला, अब बेईमान करेंगे राज: संजय जायसवाल

PATNA: बिहार में आईपीएस के तबादले पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो ईमानदारी से अपराधियों को पकड़ रहे थे उनका तबादला कर दिया गया

IPS के तबादले पर BJP ने किया सवाल, ईमानदारी से काम करने वालों का तबादला, अब बेईमान करेंगे राज: संजय जायसवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में आईपीएस के तबादले पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो ईमानदारी से अपराधियों को पकड़ रहे थे उनका तबादला कर दिया गया। बिहार में अब बेईमान लोग ही राज करेंगे। मुझे डीजीपी आरएस भट्टी से बड़ी उम्मीद थी लेकिन वह भी ऐसा नहीं कर सके।


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सरकार उद्योग विरोधी और रोजगार विरोध सरकार है। जितने भी अपराधी तत्व है यह उनकी सरकार है। वही हाल ही में हुए आईपीएस के तबादले पर कहा कि। मैंने भी आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट देखा है। मुझे तो डीजीपी आरएस भट्टी साहब से यह उम्मीद थी कि कम से कम वे इमानदार अफसरों को आगे बढ़ाएंगे लेकिन जो नई ट्रांसफर की लिस्ट बनी है वह साफ बता रहा है कि अब जो इमानदारी से अपराधियों को पकड़ेगा उसका तबादला कर दिया जाएगा और बेईमान ही बिहार पर राज करेगा।


बिहार में 7 जनवरी से होने वाले जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि जातीय जनगणना की गणना कैसे हो रही है। यह राजनीतिक दलों को बताया नहीं गया है। इसके लिए पहले सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसमें राजनीतिक दलों की भी राय लेनी चाहिए थी। ऐसा करना शायद नीतीश कुमार ने उचित नहीं समझा। वे तो केवल झूठ बोलने का काम करते हैं। 


नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी यात्रा की शुरुआत वे बेतिया से कर रहे हैं। यात्रा के दौरान सबसे पहले हमारे क्षेत्र में ही जा रहे हैं। बेतिया में कई योजनाएं आज भी अधूरी की अधूरी है। किसी तरह का काम नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार के पैसे का भी उपयोग बिहार सरकार नहीं कर पा रही है। ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। 


संजय जायसवाल ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में महागठबंधन ने कई वादे किये लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का भी 2020 का घोषणा पत्र देंखे। भाजपा ने क्या नहीं किया यह बताए। जबकि महागठबंधन का घोषणा पत्र पूरी तौर पर झूठ का पुलिंदा था। चार महीने में जितनी नौकरियां बांटी गयी है सब भाजपा के समय की नौकरियां है। महागठबंधन द्वारा नौकरी दिये जाने का इंतजार आज भी सीटीईटी के अभ्यर्थी कर रहे हैं।  

टैग्स