ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

I.N.D.I.A की महाबैठक का पहला दिन: लोकसभा चुनाव को लेकर तय होगा एजेंडा, संयोजक के नाम पर लग सकती है मुहर

PATNA: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है। 31 अगस्त और 01 सितंबर को होने वाल

I.N.D.I.A की महाबैठक का पहला दिन: लोकसभा चुनाव को लेकर तय होगा एजेंडा, संयोजक के नाम पर लग सकती है मुहर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है। 31 अगस्त और 01 सितंबर को होने वाली बैठक में विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एजेंडा तय करेंगे। दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी दलों के शीर्ष नेता मुंबई पहुंच चुके हैं जबकि कुछ नेता आज मुंबई पहुंचेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।


दो दिवसीय बैठक का एजेंडा करीब-करीब तय हो गया है। आज शाम साढ़े 6 बजे I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक शुरू होगी। पहले दिन की बैठक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे विपक्ष के नेताओं को डिनर पार्टी देंगे। जबकि 01 सितंबर को सुबह 10:15 बजे से दोपहर 02 बजे तक फोटो सेशन और लोगो का अनावरण किया जाएगा। 01 सितंबर को दोपहर 2 बजे महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से विपक्ष के नेताओं को डिनर दिया जाएगा। इसके बाद गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें बैठक का पूरा ब्योरा दिया जाएगा।


मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेता धीरे-धीरे मुंबई पहुच रहे हैं। बिहार से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंबई के लिए रवाना होंगे। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के लोगो, झंडा और संयोजक के नाम का एलान हो सकता है।


बता दें कि विपक्षी INDIA गठबंधन में कुल 26 पार्टिया हैं, जिनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (एमएल), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (एम), मनीथानेया मक्कल काची (एमएमके), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी शामिल हैं।