ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

हेमंत सोरेन को ED का समन भेजने पर बोले तेजस्वी, कहा- 2024 तक ये सब चलता रहेगा

PATNA: झारखंड में अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। हेमंत सोरेन को तीन नवंबर को ईडी के दफ्तर पहुंचना था

हेमंत सोरेन को ED का समन भेजने पर बोले तेजस्वी, कहा- 2024 तक ये सब चलता रहेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: झारखंड में अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। हेमंत सोरेन को तीन नवंबर को ईडी के दफ्तर पहुंचना था लेकिन वे नहीं पहुंचे और चुनौती दे दी कि हिम्मत है तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर के दिखाए। इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि 2024 तक यह सब चलता ही रहेगा लेकिन इसके खिलाफ सभी को मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी होगी।


झारखंड के मुख्यमंत्री तक ईडी की दबिश पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि हर जगह यही काम हो रहा है। यह सारा काम 2024 तक चलता ही रहेगा लेकिन सभी लोगों को मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी है। सब लोग मजबूती से लड़ रहे हैं। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से कुछ होना जाना नहीं है, कुछ गलत होगा तब न कुछ होगा। वहीं इस दौरान जेडीयू और आरजेडी के मर्जर के सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली।


बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं गए। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुझे समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये। बीजेपी को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे। हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे। जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि CBI और ED का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है। वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और हम पांच साल पूरा करेंगे।