ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘हमरा PM मोदी जी से ईमानदार होगा’ I.N.D.I.A की बैठक से पहले बोले तेजस्वी यादव

PATNA: मुंबई में आज से I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में विपक्ष के 28 दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप

‘हमरा PM मोदी जी से ईमानदार होगा’ I.N.D.I.A की बैठक से पहले बोले तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुंबई में आज से I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में विपक्ष के 28 दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के साथ दो दिन पहले ही मुंबई पहुंच गए थे। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है।


तेजस्वी ने कहा है कि जो भी इस देश का पीएम होगा वह मोदी से ज्यादा सच्चा होगा, मोदी जी से ज्यादा ईमानदार होगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग में मिलकर चुनाव लड़ने की बात होगी। जनता की मांग पर यह गठबंधन बना है जो सांसद चुने जाएंगे वही पीएम चुनेंगे। जो पीएम होगा वह मोदी जी से ईमानदार होगा। गठबंधन का लोगो तैयार है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता की मांग पर विपक्षी दल सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। देश की जनता चाहती थी कि हम इस गठबंधन को बनाने का काम करें। सभी को पता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है। सांसद अपना नेता चुनेंगे और जो भी पीएम का उम्मीदवार चुना जाएगा वो पीएम मोदी से अधिक ईमानदार और लोगों के प्रति वफादार होगा।