ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गोपाल मंडल ने डा.कृतिका की एके-47 से हत्या करने की दी थी धमकी, अदालत में पेश की सफाई

PATNA: अक्सर विवादों के बीच घिरे रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने प्रबल दत्ता की एमपी-एमएलए अदालत में हाज़िर हुए और डॉ.कृतिका को एके-47 से हत्या करने की धमकी देने पर अपनी

गोपाल मंडल ने डा.कृतिका की एके-47 से हत्या करने की दी थी धमकी, अदालत में पेश की सफाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA: अक्सर विवादों के बीच घिरे रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने प्रबल दत्ता की एमपी-एमएलए अदालत में हाज़िर हुए और डॉ.कृतिका को एके-47 से हत्या करने की धमकी देने पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने बताया कि ऐसी धमकी नहीं दी गई थी। वह अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल पहुंचे थे। 


ये मामला 19 सितंबर 2006 का ही है, जब गोपाल मंडल ने हॉस्पिटल में एसीओ डा.कृतिका गुप्ता के साथ अभद्रता से पेश आते हुए एके-47 राइफल से हत्या करने की धमकी दी थी। हद तो तब हो गई थी जब उनके सहयोगी राइफल, रिवाल्वर निकालकर लहराने लगे थे। ये घटना इमरजेंसी वार्ड की थी। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डा.यूएस राय के लिखित बयान पर बरारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाया था कि विधायक ने आपातकालीन विभाग में कार्यरत एसीओ डा. कृतिका गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी है। 


जब गोपाल मंडल से पूछताछ की गई थी तो उन्होंने यही कहा था कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए हॉस्पिटल गए थे। वहां मरीज और उनके साथ रहने वालों ने बताया कि हमारा इलाज सही से नहीं किया जा रहा है। तब उन्हें गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था कि सरकारी अस्पताल में गरीबो का इलाज नहीं होगा, ऐसा कैसे हो सकता। 

टैग्स