ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : रिश्वतखोर CO पर हुआ एक्शन .500 के नोट का बंडल लेने पर बोली थी - थोडा बढ़ा कर दीजिए

PATNA : रिश्वतखोरी और काम कराने के लिए पैसा लेने के आरोप में तरैया प्रखंड में पदस्थापित अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। फर्स्ट बिहार पर प्रमुखता से खबर चलन

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : रिश्वतखोर CO पर हुआ एक्शन .500  के नोट का बंडल लेने पर बोली थी - थोडा बढ़ा कर दीजिए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : रिश्वतखोरी और काम कराने के लिए पैसा लेने के आरोप में तरैया प्रखंड में पदस्थापित अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। फर्स्ट बिहार पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद सरकार एक्शन में आई और अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा पर नकेल कस दिया है। बिहार सरकार ने श्रेया मिश्रा का ट्रांसफ़र कर दिया है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार ने पत्र भी जारी किया है। 


इस पत्र में लिखा है कि श्रेया मिश्रा प्रभारी अंचलाधिकारी तरैया सारण को प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके बाद अब श्रेया मिश्रा प्रभारी अंचलाधिकारी तरैया सारण की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है। यह मामला तरैया प्रखंड की सीओ श्रेया मिश्रा के रिश्वत लेने से जुड़ा हुआ है। 


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दिख रहा है कि अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा 500 रुपये के नोट का बंडल ले रही हैं। हालांकि,इस वीडियो में उन्हें पैसे देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन, यह मालूम चल रहा है कि किसी काम को लेकर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातें हो रही हैं। वहीं, 500 रुपये का बंडल लेते हुए सीओ पूछती हैं कि कितना है तो देने वाले ने बताया 21 है। इसी तरह दोनों के बीच कुछ-कुछ और बातें होती हैं। 


उसके बाद अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने पैसे देने वाले से किसी मामले पर पूछा कि इसका क्या हुआ है? इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि 10 दिया है। 25 आपका रहेगा। इस पर श्रेया मिश्रा कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए।थोड़ा सा भी कर दीजिए। इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियायत रहेगा तब न। हम लोग तो साथ ही रहेंगे। इस तरह और भी बातें होती हैं।