ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फिर जीरो पर आउट होगी आरजेडी, BJP नेता का बड़ा दावा, कहा - जनता अच्छी तरह जान चुकी इनकी डीएनए

DESK : लोकसभा में एक भी सीट नहीं है और वे केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं। जनता ने 2019 में जीरो पर आउट किया। 2024 में भी तेजस्वी की पार्टी को जीरो पर आउट होगी। 40 क

फिर जीरो पर आउट होगी आरजेडी, BJP नेता का बड़ा दावा, कहा -  जनता अच्छी तरह जान चुकी इनकी डीएनए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा में एक भी सीट नहीं है और वे केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं। जनता ने 2019 में जीरो पर आउट किया। 2024 में भी तेजस्वी की पार्टी को जीरो पर आउट होगी। 40 की 40 सीटें भाजपा व उसकी सहयोगी दलों को मिलेगी। नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने  मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही डुमरी स्थित एक रेस्तरां में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, राजद और तेजस्वी यादव का डीएनए बिहार की जनता अच्छी तरह जान चुकी है। कांग्रेस की भी हालत किस तरह बदहाल है, वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। वह जनता के विश्वास पर शत प्रतिशित खड़े उतरे हैं। यहां अब किसी के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। जन विश्वास के नाम पर सिर्फ भ्रमण होगा, तेजस्वी और राजद को यात्रा से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सूबे में चौतरफा विकास किया है। गांव तक तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंची हैं और उसका लाभ लोग उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान दुनिया में बढ़ा है। आज पूरी दुनिया में भारत की धाक है। कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता जानती है कि मोदी के नेतृत्व में ही देश के विकास की मौजूदा रफ्तार कायम रहेगी। भारतीय जनता पार्टी और सभी सहयोगी दलों के एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं।