ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिग ब्रेकिंग: पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जान अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है. पप्पू यादव के खिलाफ कु

बिग ब्रेकिंग: पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जान अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है. पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया गया है. बता दें कि मामला दरभंगा से जुड़ा है, जहां पप्पू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था. पिछले 5 साल से इस मामले में फरार रहने के कारण पूर्व सांसद के खिलाफ यह आदेश दिया गया है. 


आपको बता दें कि आदर्श आचार चुनाव संहिता उल्लंघन के मामले में राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की जब्ती का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि यह मामला 6 साल पुराना है. साल 2015 में केवटी थाना में पप्पू यादव के खिलाफ आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. 


मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में गली सुनवाई 26 अप्रैल को होने वाली है. आपको बता दें कि इससे पहले इस मामले में पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था. इसके बाद मार्च 2019 में ये ख़बरें सामने आईं कि पप्पू यादव को इस मामले में जमानत मिल गई है.