ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

उपेन्द्र द्विवेदी होंगे देश के नए थल सेना प्रमुख : जानिए कैसा रहा है इनका अबतक का जॉब कैरियर

DELHI : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले थलसेना प्रमुख होंगे। वह जनरल मनोज पांडेय का स्थान लेंगे। जनरल पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल

उपेन्द्र द्विवेदी होंगे देश के नए थल सेना प्रमुख : जानिए कैसा रहा है इनका अबतक का जॉब कैरियर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले थलसेना प्रमुख होंगे। वह जनरल मनोज पांडेय का स्थान लेंगे। जनरल पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को थल सेना का प्रमुख नियुक्त कर लिया गया है। द्विवेदी वर्तमान में भी थलसेना के उप-प्रमुख हैं।


लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सरकार ने अगला थलसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून की दोपहर से प्रभावी होगी।


मालूम हो कि पिछले महीने सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सेवानिवृत्ति से पहले ही जनरल मनोज पांडेय का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडेय को 31 मई को ही सेवानिवृत्त होना था। लेकिन सरकार ने उनकी रिटायरमेंट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। 


बताते चलें कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास रक्षा एवं प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल. तथा सामरिक अध्ययन एवं सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्रियां हैं। उन्हें तीन जी.ओ.सी.-इन-सी. प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं।