ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

DSP ने बदल डाली कानून की धारा,शिकायत सुन चौंक गए CM नीतीश ; अधिकारी की लगा दी क्लास

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो सप्ताह बाद जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम राज्य के अलग - अलग जिलों में आ रहे फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत

 DSP ने बदल डाली कानून की धारा,शिकायत सुन चौंक गए CM नीतीश ; अधिकारी की लगा दी क्लास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो सप्ताह बाद जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम राज्य के अलग - अलग जिलों में आ रहे फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत उसका निपटारा करने का निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक फरियादी डीएसपी की पोल खोलने लगे। जिसके बाद सीएम भी चौंक पड़े। 


दरअसल, गोपलगंज से आये एक युवक ने नीतीश कुमार से अपनी समस्या बताते हुए युवक ने कहा कि उसने अपनी बहन की शादी को इसके 21 दिन बाद ही दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी गई। युवक ने कहा कि दहेज में  वर पक्ष वाले चार चक्का गाड़ी मांगी गई थी। इसको लेकर हमने  एफआईआर भी दर्ज करवाया है। लेकिंन, डीएसपी ने कई नाम को काट दिया।  इतना ही नहीं दहेज मृत्य धारा 304बी इ बदले 306 लगा दिया। 


वहीं, युवक की बात सुनकर नीतीश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन लगवाकर पूरी बात बताई। फिर कहा कि गोपालगंज से एक विश्वकर्मा कुमार नाम का युवक आया है। इनकी बहन की शादी हुई थ।  दहेज के लिए हत्या कर दिया। थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गयी है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। इसको देखिए जरा क्या बात है। 


इधर, जमीनी विवाद को लेकर जहानाबाद से आए  युवक भी पुलिस के खिलाफ शिकायत सीएम के सामने की। युवक ने कहा कि- उसके चाचा जमीन को लेकर मनमानी कर रहे हैं। इस वजह से वह खुद की जमीन पर नाला नहीं बना पा रहा है। इसको लेकर  2021 में उसने केस भी किया था लेकिन पुलिस उसके चाचा से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं कर रही है।  यह सुनकर मुख्यमंत्री ने तुरंत फोन कर संबंधित विभाग को कार्रवाई करने का आदेश दिया।