ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

दीपावली-छठ पर बिहार सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सरकार देने की तैयारी में

PATNA: राज्य सरकार के कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले अक्टूबर माह के वेतन और केन्द्र सरकार की तर्ज पर 5 प्रतिशत बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता के नकद भुगतान कर तोहफा देने की तैय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राज्य सरकार के कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले अक्टूबर माह के वेतन और केन्द्र सरकार की तर्ज पर 5 प्रतिशत बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता के नकद भुगतान कर तोहफा देने की तैयारी में सरकार जुट गई है. उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि दीपावली और छठ से पहले 25 अक्टूबर से राज्य कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन भुगतान प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. 

इसके लिए सीएफएमएस के तहत 18 अक्टूबर से ऑनलाइन वेतन विपत्र प्रस्तुत कर संबंधित कोषागार पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर से वेतन भुगतान प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि राज्यकर्मियों को प्रत्येक महीने की पहली तारीख से वेतन भुगतान किया जाता है. मगर इस साल दीपावली और छठ के मद्देनजर त्योहार से पूर्व उन्हें वेतन भुगतान किया जायेगा. 

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को 01 जुलाई 2019 से 12 की जगह 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के निर्णय के बाद नीतिगत रूप से उसके अनुरूप राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी उसी तिथि और दर से महंगाई भत्ता का नकद भुगतान करने का निर्देश वित्त विभाग को दिया गया है. इससे राज्य सरकार पर 1,048 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार संभावित है.

टैग्स