ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे से पहले गर्म हुई सियासत, RJD बोली- उनका जेल में नहीं होना अफसोस की बात

PATNA: बाबा बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पटना के नौबतपुर में उनका पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है हालांकि धीरेंद्र श

धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे से पहले गर्म हुई सियासत, RJD बोली- उनका जेल में नहीं होना अफसोस की बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बाबा बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पटना के नौबतपुर में उनका पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है हालांकि धीरेंद्र शास्त्री के दौरे से पहले ही बिहार की सियासत गर्म हो गई है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के विरोध के बाद अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर आपत्ति जताई है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों को जेल में रहना चाहिए, अगर वे जेल से बाहर हैं तो यह बहुत ही अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा धार्मिक उन्मादियों की एक जमात खड़ी की जा रही है।


जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के दौरे के बहाने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिसको मन करता है वही बाबा बन जाता है। भारत की जनता को संतों की परंपरा पर काफी विश्वास था उसे बीजेपी के लोग खत्म कर रहे हैं। बीजेपी के लोग खुद तो धार्मिक उन्मादी हैं ही और उन्मादियों की एक जमात खड़ा करना चाह रहे हैं। प्रवचन के द्वारा कैसे हुकूमत की रक्षा हो सकती है। संत की यह परंपरा नहीं है और संत कभी भी राजनीतिक बात नहीं करते हैं। संत कभी भी समाज में विघटनकारी बात नहीं करते हैं, विघटनकारी लोग संत कैसे हो सकते हैं। कोई उन्मादी संत हो जाए, भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ है। 


धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत करने के सवाल पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि असल में धीरेंद्र शास्त्री को जेल के भीतर होना चाहिए था लेकिन अगर वे जेल में नहीं हैं तो यह अफसोस की बात है।जो भी बात करनी है भारत के संविधान के दायरे में रहकर करनी चाहिए। जिस चीज को उठा रहे हैं इसपर देश में सवाल उठ सकता है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई पूछ नहीं रहा है तो वे अपनी पूछ और कमाई बढ़ाने के लिए इस तरह की बात करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री का संत बने रहना पूरे संत समाज के लिए घातक है। 

टैग्स