ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

देश मोदी जनित समस्याओं से है पीड़ित : बोले मुकेश सहनी..महंगाई-बेरोजगारी-गरीबी जैसे मुख्य मुद्दे छोड़ हिंदू-मुस्लिम-भारत-पाकिस्तान खेल रहे हैं पीएम बोल रहे प्रधानमंत्री

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश मोदीजनित समस्याओं से पीड़ित है। सही अर्थों में देश

देश मोदी जनित समस्याओं से है पीड़ित : बोले मुकेश सहनी..महंगाई-बेरोजगारी-गरीबी जैसे मुख्य मुद्दे छोड़ हिंदू-मुस्लिम-भारत-पाकिस्तान खेल रहे हैं पीएम बोल रहे प्रधानमंत्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश मोदीजनित समस्याओं से पीड़ित है। सही अर्थों में देश आज उन्हीं समस्याओं से जूझ रहा है जो पिछले 10 साल में उत्पन्न किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री महंगाई-बेरोजगारी-गरीबी जैसे मुख्य मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान पर बोल रहे हैं। 

मुकेश सहनी आज मोतिहारी, सीवान, बेतिया, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार करने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद गैर जिम्मेदाराना रूप से असल मुद्दों से इतर हिन्दू-मुसलमान और भारत-पाकिस्तान के मुद्दों पर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले चुनावों में हर साल दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दोगुनी और महंगाई नियंत्रण के वादे किए थे। आज चुनाव प्रचार में जनता उनके प्रयासों को जानना चाहती है। उन्होंने अग्निवीर योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं की बेरोजगारी के जख्म पर नमक साबित हो रहा है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि अग्निवीर योजना को भी कांग्रेस का शासन आते ही खत्म कर दिया जाएगा और सामान्य बहाली प्रक्रिया के तहत भर्ती के नियम बनाए जाएंगे।

सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जबतक गरीबों की सरकार नहीं बनेगी, तबतक गरीबों और पिछड़ों का कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। यह अमीरों के लाभ की बात करती है।