ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार BJP नेताओं का दिल्ली में कल लगेगा जमावड़ा, गिरिराज सिंह के आवास और केंद्रीय मुख्यालय में बुलाई गई मीटिंग

DELHI: दिल्ली में कल का दिन खास है। शुक्रवार 22 नवम्बर को बिहार बीजेपी के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगेगा। दिल्ली में दो बैठक आयोजित की गयी है। पहली बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज

बिहार BJP नेताओं का दिल्ली में कल लगेगा जमावड़ा, गिरिराज सिंह के आवास और केंद्रीय मुख्यालय में बुलाई गई मीटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में कल का दिन खास है। शुक्रवार 22 नवम्बर को बिहार बीजेपी के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगेगा। दिल्ली में दो बैठक आयोजित की गयी है। पहली बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर होगी तो दूसरी मीटिंग दिल्ली मुख्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। 


सुबह 9 बजे गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक

22 नवम्बर की सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर अहम बैठक बुलाई गयी है। जिसमें बिहार बीजेपी के नेता रिव्यू मीटिंग करेंगे। बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नित्यानंद राय, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, गिरिराज सिंह सहित बिहार के अन्य बीजेपी नेता शामिल होंगे। 


12 बजे बीजेपी केंद्रीय मुख्यालय में मीटिंग 

वही 22 नवम्बर को ही दिन के 12 बजे बीजेपी केंद्रीय मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों और उनके प्रभारियों को बैठक में बुलाया गया है। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कई बड़े नेता भी इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे। कल होने वाली बीजेपी नेताओं की बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।