ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डीजल पर सब्सिडी देने का सरकार ने किया ऐलान, सूखे की स्थिति को देख सरकार ने लिया फैसला

PATNA: यह खबर बिहार के किसानों के लिए है। बिहार के किसानों के लिए यह खुशी की खबर है। किसानों की समस्या पर सरकार की नजरें गयी है। सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार ने डीजल पर सब्सिड

डीजल पर सब्सिडी देने का सरकार ने किया ऐलान, सूखे की स्थिति को देख सरकार ने लिया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: यह खबर बिहार के किसानों के लिए है। बिहार के किसानों के लिए यह खुशी की खबर है। किसानों की समस्या पर सरकार की नजरें गयी है। सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार ने डीजल पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। पटवन के लिए प्रति लीटर 60 रुपये देने का फैसला सरकार ने लिया है। 


डीजल पर सब्सिडी पाने के लिए किसानों को कल यानी शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के बाद इसका लाभ किसानों को मिलेगा। प्रति एकड़ प्रति सिंचाई 600 रुपये तक सब्सिडी सरकार देगी। इस बात की जानकारी कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दी।


कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी जानकारी दी कि अधिकतम 8 एकड़ की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का लाभ दिया जाएगा। दूसरे की जमीन पर खेती करने वालों को भी डीजल अनुदान का लाभ मिलेगा। 29 जुलाई से 30 अक्टूबर तक ही इस योजना का लाभ किसानों को मिलेगा। 

टैग्स